Posts

तूने अब तक शादी क्यों नहीं की

ये अच्छा पूछा तूने मैं बताऊं थोड़ा टाइम लग सकता है शुड आई टॉक अबाउट दिस... क्या हैं ना यार आई ग्रियू अप टू बी अ नॉन आइडियल मैन फॉर दिस जेनरेशन। मैं शायरियां पढ़ता था यार... मैं कविताएं पढ़ता था और पढ़ने तक तो ठीक है मैं उन बातों को आदर्श मानने लगा अब बताओ भला ये कोई करता है। तो मैंने एक बार पढ़ा कहीं की " हमसे ये सोच कर कोई वादा करो, एक वादे पे उम्रे गुजर जाएंगी"। और क्या होता है यार की जब आप के बड़े बुजुर्ग जब कुछ बोलते हैं तो आप मानते हो उन बातों को पर कई बार नहीं माननी होती.. पर अब हमने इसको सीरियसली ले लिया था तो क्या ही कर सकते हैं। तो हम अपने कॉलेज के आखिरी साल में थे कुछ ही दिन में प्लेसमेंट लगने वाली थी। सुबह से वो थोड़े परेशान से थे और यही तो देखा नहीं जाता हम ओवर रिस्पॉन्सिबल लड़कों से। मैंने भी पूछ दिया कि क्या हुआ कोई परेशानी। आंखे कुछ नम सी हो चली थी उनकी जब उन्होंने बोला " अब तू कहीं जॉब करने चला जाएगा, वहां तुझे कोई और लड़की मिल जाएगी तब तू भूल जाएगा ना मेको" बात मुझे उतनी सीरियस नहीं लगी मैंने थोड़ा हसा और बोला कि ऐसा कुछ ना हो रहा उसकी जगह कोई नहीं ...